बिलासपुर…बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर के तेज बहाव के बीच सेल्फी और वीडियो बनाने वालों को रतनपुर पुलिस ने रोका तो दूसरी ओर महामाया मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। एक ही दिन रतनपुर पुलिस ने लोगों को दो अलग-अलग खतरों से आगाह करते हुए सुरक्षा का संदेश दिया—पानी के खतरे से दूरी और साइबर ठगी से सावधानी।

खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए गेट पर ताला लगाया गया है, ताकि लोग खतरनाक हिस्से तक न पहुंच सकें। इसके बावजूद 16 अगस्त को कुछ लोग गेट लांघकर तेज बहाव के बिल्कुल करीब पहुंच गए और वहां सेल्फी व वीडियो बनाते नजर आए। कुछ लोग तो परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ भी इस जोखिम भरे स्थान पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पार कर अंदर पहुंचे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें समझाइश दी कि तेज बहाव और गहरे पानी के करीब जाना जानलेवा हो सकता है। रील और सेल्फी के लिए अपनी तथा परिवार की सुरक्षा से खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी गई। लापरवाही करने वालों को मौके पर उठक-बैठक भी कराई गई।

पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास जाने से बचने तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को पार नहीं करने की अपील की। पुलिस का साफ संदेश रहा कि सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सावधान:खतरा पानी का या ऑनलाइन ठगी का

इसी दिन रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों और उससे बचाव के उपाय बताए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के तहत मंदिर परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड को श्रद्धालुओं ने मोबाइल से स्कैन किया और जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा कीं। खास बात यह रही कि बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट हुए थे, उसी तरह साइबर अपराध के खिलाफ भी सामूहिक जागरूकता जरूरी है। एक व्यक्ति की सजगता दूसरे व्यक्ति को साइबर ठगी से बचा सकती है।

जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। रतनपुर में पुलिस ने एक तरफ खूंटाघाट के खतरनाक बहाव से लोगों को बचाने की कोशिश की, तो दूसरी तरफ महामाया मंदिर में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया। दोनों अभियानों का साझा संदेश यही रहा—लापरवाही चाहे पानी में हो या मोबाइल पर, नुकसान बड़ा हो सकता है; जागरूकता ही सबसे मजबूत सुरक्षा है।