Cg news।सरगुजा संभाग मुख्यालय में बदहाल सड़कों और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ विरोध का एक अनोखा नजारा देखने को मिला।

भारी बारिश के बीच अम्बिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (भारतमाता चौक से दरिमा मोड़) की दयनीय स्थिति से आक्रोशित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में जमा गंदे पानी में स्नान कर अपना विरोध दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘जनप्रतिनिधि शर्म करो’ और ‘जनप्रतिनिधि होश में आओ’ के नारे लगाते हुए स्थानीय सांसद और विधायक की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही और घटिया निर्माण के कारण यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय नागरिक लंबे समय से सोशल मीडिया पर बदहाल सड़कों के वीडियो-फोटो साझा कर जनप्रतिनिधियों तक अपनी गुहार पहुंचा रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार केवल मानसून के बाद ‘सड़क चकाचक’ करने का रटा-रटाया आश्वासन ही मिलता है।

कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, पिछले वर्ष भी इसी तरह के दावे किए गए थे, मगर कुछ ही महीनों में सड़क फिर उखड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा।शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरुआत बेमेतरा से हो गई है। सोमवार को शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि जनप्रतिनिधियों का दावा है कि, खरसिया मार्ग, गांधी चौक से रेलवे स्टेशन और लरंग साय चौक से रनपुरकला तक के मार्गों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्षाकाल समाप्त होते ही युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, लेकिन लगातार झेल रहे आम नागरिकों के बीच अब इन वादों को लेकर गहरा असंतोष नजर आ रहा है।