बिलासपुर…स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में वीआईपी प्रवेश द्वार पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि को प्रवेश के दौरान कथित तौर पर रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान गेट पर तैनात आरआई या तहसीलदार ने उनका हाथ पकड़कर पीछे की ओर खींच दिया, जिससे गुलशन ऋषि लड़खड़ा गए। घटनाक्रम के दौरान वे लगातार आक्रोश जताते और चीखते नजर आए।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, वीआईपी प्रवेश द्वार पर तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक मौजूद थे। प्रवेश व्यवस्था को लेकर बनी स्थिति देखते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धक्का-मुक्की के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी भी चोटिल होने की बात सामने आई है, जबकि दो भाजपा महिला नेत्रियों को भी चोटें आने की जानकारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने राजस्व अधिकारियों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मौके पर ही नाराजगी जताई। उनका सवाल था कि जब गुलशन ऋषि केंद्रीय मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ भवन से पुलिस लाइन स्थित मुख्य समारोह स्थल तक पहुंचे थे, तो वीआईपी प्रवेश द्वार पर उन्हें इस तरह क्यों रोका गया कि धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई।

सबसे बड़ा सवाल अब वीआईपी प्रवेश व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है। मौके पर तहसीलदार और आरआई की मौजूदगी के बावजूद यदि किसी वरिष्ठ भाजपा नेता का हाथ पकड़कर खींचने की स्थिति बनी और इससे वे लड़खड़ा गए, साथ ही दो महिला नेत्रियों को चोट लगने की बात सामने आई, तो प्रशासन को इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी तय करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को लेकर गुलशन ऋषि ने भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विधायक अमर अग्रवाल को शिकायत की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब यह विवाद स्वतंत्रता दिवस समारोह की सामान्य अव्यवस्था से आगे बढ़कर राजस्व प्रशासन की प्रवेश व्यवस्था और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है।

पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका को लेकर कोई आरोप सामने नहीं आया है। स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। इसलिए सवाल सीधे तौर पर वीआईपी प्रवेश द्वार की व्यवस्था और वहां मौजूद राजस्व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर केंद्रित है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वीआईपी प्रवेश द्वार पर वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के साथ इस तरह की स्थिति बनना प्रशासनिक तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन घटनाक्रम की जांच कर यह स्पष्ट करता है कि गुलशन ऋषि का हाथ किसने और किस परिस्थिति में पकड़ा तथा उन्हें पीछे की ओर क्यों खींचा गया।