CG News/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की अंधी हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घरों में झाड़ू-पोछा का काम करने वाली महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने दुष्कर्म (Rape) की नीयत से महिला का रास्ता रोका था और जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा,अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा,अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
​रायपुर।उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिम जोन पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।घटना 21 जुलाई की है, जब मुजगहन थाना क्षेत्र के डुंडा स्थित स्वागत विहार कॉलोनी के एक सुनसान खुले प्लॉट में अज्ञात महिला का शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पश्चिम जोन के डीसीपी रॉबिंसन गुड़िया और स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम (Post-Mortem) के लिए भेज दिया था। शुरुआत से ही आशंका जताई जा रही थी कि महिला की हत्या कहीं और या उसी स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सुनसान जगह पर फेंका गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ की छात्रा अर्चना एक्का के ‘ईको ब्रिक बैंक’ नवाचार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ की छात्रा अर्चना एक्का के ‘ईको ब्रिक बैंक’ नवाचार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
रायगढ़/ जिस प्लास्टिक को लोग अक्सर अनुपयोगी समझकर फेंक देते हैं, उसी प्लास्टिक में संभावना तलाशने वाली पीएम श्री सेजेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की गहन जांच और शिनाख्त की कोशिशों के बाद मृतका की पहचान सुभद्रा साहू (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई, जो बोरिया कला क्षेत्र की रहने वाली थी। सुभद्रा आसपास के घरों में काम करके अपना जीवन-यापन करती थी।

घटना वाले दिन भी वह रोज की तरह सुबह काम पर निकली थी, लेकिन रास्ते में आरोपी ने उसे अकेले देखकर रोक लिया। दुष्कर्म की नीयत से की गई जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक
प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक
जशपुरनगर/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर मुजगहन पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।