बिलासपुर… स्वतंत्रता दिवस पर जब शराब की बिक्री प्रतिबंधित थी, उसी दिन कोटा के डाक बंगला क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया। मुखबिर की सूचना पर कोटा पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की 57 बोतलें तथा नकदी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि डाक बंगला क्षेत्र में एक व्यक्ति ड्राई डे का फायदा उठाकर अलग-अलग ब्रांड की शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 180 एमएल की 21 बोतल अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल, 17 बोतल देशी मसाला शराब शोले, 15 बोतल देशी प्लेन शराब शेरा और चार बोतल देशी प्लेन शराब रोमियो मिलीं। कुल 57 बोतलों में 10.260 लीटर शराब थी, जिसकी कीमत 5,740 रुपये बताई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 2,150 रुपये भी जब्त किए। मामले में चंद्रमोहन साहू, निवासी डाक बंगला कोटा, के खिलाफ अपराध क्रमांक 666/2026 में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ड्राई डे पर खेप ने खड़े किए सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वतंत्रता दिवस जैसे ड्राई डे पर एक ही जगह से देशी और अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड की 57 बोतलें मिलना अपने आप में गंभीर पहलू है। मामला सिर्फ अवैध बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि प्रतिबंधित दिन बिक्री के लिए शराब आरोपी तक पहुंची कैसे। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब शराब के स्रोत और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच भी महत्वपूर्ण होगी।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक नंद कुमार यादव और आरक्षक धर्मेंद्र साहू की भी भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।