जशपुरनगर/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि प्रदर्शित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा,अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा,अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
​रायपुर।उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त तक प्रयास आवासीय विद्यालय डौडकाचौरा, जशपुर नगर में आयोजित होगी। काउंसलिंग का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में नौकरानी की हत्या की गुत्थी सुलझी: दुष्कर्म की नीयत से रोका था रास्ता, विरोध करने पर उतारे मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में नौकरानी की हत्या की गुत्थी सुलझी: दुष्कर्म की नीयत से रोका था रास्ता, विरोध करने पर उतारे मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार
CG News/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की अंधी हत्या के मामले को पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) से उत्तीर्ण अंकसूची, प्रधानपाठक व प्राचार्य द्वारा जारी कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अल्पसंख्यक वर्ग के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को 10 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ की छात्रा अर्चना एक्का के ‘ईको ब्रिक बैंक’ नवाचार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
पीएम श्री सेजेस धरमजयगढ़ की छात्रा अर्चना एक्का के ‘ईको ब्रिक बैंक’ नवाचार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
रायगढ़/ जिस प्लास्टिक को लोग अक्सर अनुपयोगी समझकर फेंक देते हैं, उसी प्लास्टिक में संभावना तलाशने वाली पीएम श्री सेजेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने अथवा देश की रक्षा एवं कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल या सैनिक के बच्चे होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

काउंसलिंग के पश्चात संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर विद्यार्थियों को दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी के काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।