जगदलपुर। जिले के स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कर्मचारी कल्याण साख समिति में 3 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में परपा पुलिस ने आज रविवार काे एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है।

वित्तीय मामलों से जुड़े प्रधान आरक्षक संजय चौहान को पूछताछ के बाद संदिग्ध पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले 29 जुलाई को कल्याण साख समिति के अध्यक्ष एवं प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। अब संजय चौहान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या दो हो गई है।

बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि 5वीं वाहिनी कर्मचारी कल्याण साख समिति में वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में कथित हेरा-फेरी की शिकायत परपा थाने में दर्ज हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के जरिए 3 करोड़ रुपये की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई थी।

इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान से भी पूछताछ की गई। पुलिस को उनकी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। उन्हाेने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच के दौरान यदि अन्य कर्मचारियों या संबंधित लोगों की भूमिका सामने आती है, तो आगे और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता कर उन्हें निर्दोष बताया था। परिजनों ने मामले में समिति के अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।