बिलासपुर। कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू दिखाकर दो मोबाइल और नगदी लूटने के मामले का कोनी पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दो मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को कोनी-मोपका बायपास रोड पर अज्ञात आरोपियों ने कटनी निवासी बसंत कुमार मैहर और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर डराया और उनके दो मोबाइल फोन तथा नगदी लूटकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी, दुर्गेश लोनिया, दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा तथा तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पहचान कार्रवाई के बाद पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और 230 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद संपत्ति का कुल मूल्य 16,730 रुपये बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने राजेश सूर्यवंशी (19), दुर्गेश लोनिया (28) और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा (19), सभी निवासी ग्राम बरपाली, थाना कोनी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 310(2) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.