दिल्ली/जामनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं और छात्रों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग देने की योजना को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

छात्रा काव्या प्रसाद ने ऑनलाइन शिक्षा को लेकर की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ऑनलाइन शिक्षा को लेकर जो बात की है, वह काफी अच्छी पहल है। इससे उन कई बच्चों को फायदा होगा जो गरीब हैं और दूरस्थ इलाकों में रहते हैं और आसानी से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते।

ये खबर भी पढ़ें…
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा और वरिष्ठता सुरक्षा की मांग, फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा और पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब वे आसानी से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। एआई टेक्नोलॉजी का भी इसमें काफी फायदा होगा। बच्चों को कई नई चीजें सीखने को मिलेंगी। यह एक अच्छा कदम है। एआई के साथ-साथ क्लासरूम में पढ़ाई भी जरूरी है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हम एआई से नहीं समझ पाते, उनके लिए फिजिकल इंटरैक्शन बहुत जरूरी है।

काव्या ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री जी को दिल से धन्यवाद कहना चाहेंगे। इस पहल से गरीब बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह उनके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र युवराज शर्मा ने कहा कि हमें एआई जैसी कई सुविधाएं मिली हैं, जिससे पढ़ाई के लिए काफी प्रेरणा मिल रही है। एआई के जरिए हमें एडवांस नॉलेज मिल रही है और यह बहुत अच्छी बात है। एआई हमें देश में क्या चल रहा है, उसकी एक्स्ट्रा जानकारी भी देता है। अगर कोई चीज अभी हो नहीं रही है, तो हम एआई में उसे फीड करके पूछ सकते हैं कि वो कैसे होगी। ये हमारे लिए एक बड़ा एडवांडेज है।

छात्र ने आगे कहा कि कई स्टूडेंट्स ट्रैवलिंग कॉस्ट अफोर्ड नहीं कर पाते या दूर रहते हैं, लेकिन पढ़ने की इच्छा रखते हैं। वो ऑनलाइन क्लास अटेंड करके पढ़ाई जारी रख सकते हैं। ये बहुत बड़ा फायदा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री जी ने जो नया नियम लागू किया है, वो बहुत अच्छा है। इससे हम सभी स्टूडेंट्स बहुत खुश हैं, क्योंकि पढ़ने के अवसर बढ़ रहे हैं। आजकल प्राइवेट स्कूल और ट्यूशन बहुत महंगे हो गए हैं। लेकिन, ऑनलाइन शिक्षा से गरीब बच्चे भी पढ़ पा रहे हैं।

अभिभावक जतिन महेंद्रभाई शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने शिक्षा को लेकर जो घोषणा की है कि ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा, वो बहुत अच्छी पहल है। छोटे से छोटे गांव के वो बच्चे भी, जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जा सकते, अब घर बैठे पढ़ सकेंगे।

आगामी 4-5 सालों में इसका सभी छात्रों को बहुत अच्छा लाभ दिखाई देगा। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और भारत के भविष्य के लिए ये बहुत फायदेमंद रहेगा।

चंदन इंस्टीट्यूट के निलेश ध्रुव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन शिक्षा में एआई टेक्नोलॉजी के उपयोग को लेकर जो बात कही है, वो बिल्कुल सही है। ऑनलाइन शिक्षण उन बच्चों के लिए बहुत अच्छी बात है जिनके पास पैसे की सुविधा नहीं है, जो आर्थिक रूप से थोड़े कमजोर हैं। पढ़ाई में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बहुत बढ़िया है।

हम लोग फिजिकल ट्यूशन में भी स्मार्टबोर्ड के जरिए एआई टेक्नोलॉजी से टीचिंग करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री की ऑनलाइन ट्यूशन की सोच अच्छी है। इससे सभी बच्चों को शिक्षा में ज्यादा फायदा होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्रधानमंत्री से विनती है कि शिक्षा का माध्यम थोड़ा महंगा हो गया है, अगर आप उसे कम करेंगे तो ऑनलाइन और फिजिकल दोनों के समन्वय से भारत का शिक्षा स्तर और आगे बढ़ पाएगा।