बिलासपुर..राजकिशोर नगर के पंचाली विहार में रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 4.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। परिवार बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई गया था और पीछे चोरों ने घर के चैनल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता पड़ोसी की सूचना से चला।

पंचाली विहार निवासी सतानंद जंघेल रेलवे में लोको पायलट हैं। 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे वह परिवार के साथ बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई रवाना हुए। घर सूना था। अगले दिन 15 अगस्त की सुबह करीब 6.13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी की नजर जंघेल के मकान पर पड़ी। चैनल गेट का ताला टूटा था और मुख्य दरवाजा भी क्षतिग्रस्त नजर आया। उन्होंने तत्काल फोन कर जंघेल को इसकी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही परिवार भिलाई से बिलासपुर के लिए रवाना हुआ और करीब 9 बजे घर पहुंचा। भीतर दाखिल होते ही चोरी का पूरा मंजर सामने आ गया। दरवाजे और चैनल गेट को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बेडरूम में रखी आलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया था। सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर में रखे जेवर गायब थे।

परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान में तीन सोने के सेट, दो सोने की चेन, डायमंड रिंग, अन्य अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, चोकर, सीताहार और बालियां शामिल हैं। इसके अलावा चार जोड़ी चांदी की पायल और 10 बिछिया भी चोरी हुई हैं। पीड़ित ने जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 मकान की रेकी या संयोग

जिस तरह परिवार के निकलने के अगले दिन वारदात सामने आई, उससे पुलिस के सामने यह सवाल भी है कि चोरों ने मकान की पहले से रेकी की थी या उन्हें परिवार के बाहर जाने की जानकारी थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ आने-जाने वाले संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले संभावित सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।