बिलासपुर… 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में बिलासपुर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और समर्पण की मिसाल पेश करने वाले 83 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी वंदना सिंह के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह का माहौल सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभक्ति और आत्मीयता से भी सराबोर रहा। पुलिस परिवार के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी गीत गायन में सहभागिता कर पुलिस परिवार के साथ अपनी आत्मीयता जाहिर की।

ये खबर भी पढ़ें…
एक खतरा पानी के बहाव में, दूसरा मोबाइल के जाल में; खूंटाघाट से महामाया मंदिर तक दिखे खतरे के दो चेहरे
एक खतरा पानी के बहाव में, दूसरा मोबाइल के जाल में; खूंटाघाट से महामाया मंदिर तक दिखे खतरे के दो चेहरे
बिलासपुर...बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर के तेज बहाव के बीच सेल्फी और वीडियो बनाने वालों को रतनपुर पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा, न्यायालयीन दायित्व, अपराध निराकरण, एनडीपीएस मामलों की विवेचना, डायल-112, सीसीटीएनएस संचालन, वीआईपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न जिम्मेदारियों में उल्लेखनीय कार्य किया।

उप पुलिस अधीक्षक पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा एवं उच्च न्यायालय संबंधी दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए सम्मान मिला। निरीक्षक श्वेता मिश्रा गौरेहा ने उच्च न्यायालय में गृह विभाग से जुड़े न्यायालयीन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया, जबकि निरीक्षक प्रदीप आर्य को संपत्ति बरामदगी और अपराध निराकरण तथा निरीक्षक राहुल तिवारी को डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्राई डे पर शराब की बिक्री का खेल बेनकाब, गोवा से शोले-शेरा तक 57 बोतलें बरामद
ड्राई डे पर शराब की बिक्री का खेल बेनकाब, गोवा से शोले-शेरा तक 57 बोतलें बरामद
बिलासपुर... स्वतंत्रता दिवस पर जब शराब की बिक्री प्रतिबंधित थी, उसी दिन कोटा के डाक बंगला क्षेत्र में शराब की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक और सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू ने एनडीपीएस के दो मामलों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा आईजी कार्यालय, स्थापना शाखा, अवकाश शाखा, रीडर शाखा, अपराध पर्यवेक्षण, प्रशासनिक कार्य और पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित अलग-अलग दायित्वों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मान मिला।

आपके बेहतर काम से वर्दी की शान

ये खबर भी पढ़ें…
हाथियों की दस्तक पहले से थी, फिर क्यों नहीं चेता वन विभाग? शिवपुर में ग्रामीण की मौत
हाथियों की दस्तक पहले से थी, फिर क्यों नहीं चेता वन विभाग? शिवपुर में ग्रामीण की मौत
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के ग्राम शिवपुर में रविवार सुबह नर हाथी के हमले में 69 वर्षीय ग्रामीण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मान समारोह में एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनके बेहतर कार्य से सिर्फ बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ती, बल्कि “आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है।” उनके इस संदेश ने सम्मानित पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा भर दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, तत्परता और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस परिवार को बताया पुलिसिंग की ताकत

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और सम्मानित पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने पुलिस परिवार को बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के कर्तव्य निर्वहन में परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समारोह में एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एएसपी शहरी पंकज पटेल, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार आईपीएस, सीएसपी सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव, एसडीपीओ सुदीप सरकार, एसडीपीओ कोटा नूपुर उपाध्याय, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी आईयूसीएडबल्यू अनिता नाग, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

समारोह के समापन पर एसएसपी एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सम्मान, देशभक्ति और पारिवारिक आत्मीयता से सजे इस आयोजन ने बिलासपुर पुलिस परिवार के बीच कर्तव्य के साथ आपसी जुड़ाव की तस्वीर भी सामने रखी।