अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर केवई नदी पंप हाउस के पास दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया 13 साल का बच्चा नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, भालूमाड़ा के वार्ड नंबर 12 का रहने वाला 13 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र सोमनाथ गुप्ता रविवार दोपहर 5-6 दोस्तों के साथ केवई नदी पंप हाउस गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School close: फिर लौटा तूफानी मानसून, 33 जिलों में बिजली गिरने की आशंका; कई जिलों में लगा हॉलिडे का आदेश
School close:भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे पूरे प्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां नहाते समय शिवम उस गहरे गड्ढे में कूद गया, जिसे नगरपालिका ने जल मिशन योजना के तहत स्टॉप डैम बनाने के लिए खोदा था। जब शिवम काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला, तो उसके दोस्तों को चिंता हुई।

उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद परिजन ने पुलिस और नगरपालिका को खबर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों समेत लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसईसीएल के गोताखोरों और अनूपपुर से एसडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया गया। शाम को करीब 7 बजे के बीच गोताखोरों ने स्टॉप डैम के उसी गहरे गड्ढे से शिवम के शव को बाहर निकाल लिया।

भालूमाड़ा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि शव की पहचान 13 साल के शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे एसईसीएल रीजनल अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है, पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिवम सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं क्लास का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता सोमनाथ गुप्ता पंचर सुधारने की दुकान चलाते हैं। इस हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।