Up News।औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी बेटी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फफूंद-अछल्दा मार्ग पर हसनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 50 वर्षीय छोटे लाल पुत्र अर्जुन सिंह निवासी काजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शारदा देवी, उनकी बेटी ओजल, भाई अनिल कुमार तथा ऑटो चालक कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Police Transfer: तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
Police Transfer: तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
Police Transfer: बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विभिन्न थाना और प्रकोष्ठों में तैनात तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि काजीपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं और अपनी पत्नी शारदा देवी व बेटी ओजल के साथ वहीं रहते हैं। करीब पांच दिन पहले शारदा देवी और ओजल मायके आई थीं। रविवार रात दोनों दिल्ली लौटने के लिए फफूंद बस स्टैंड जा रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
होमगार्ड परीक्षा में असफल हुए युवक ने सल्फास खाकर दे दी जान
होमगार्ड परीक्षा में असफल हुए युवक ने सल्फास खाकर दे दी जान
बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में असफल होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके साथ शारदा देवी के भाई अनिल कुमार और चचेरे भाई छोटे लाल भी मौजूद थे। सभी गांव निवासी कल्लू के ऑटो से बस पकड़ने के लिए निकले थे।

रात करीब 10 बजे जब ऑटो हसनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना ने पकड़ी रफ्तार, 22 दिनों में 5.4 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मियों का ई-केवाईसी पूरा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के स्वास्थ्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक छोटे लाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर की तलाश में जुटी हुई है।