बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने घोड़ाडोंगरी विकासखंड में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत रूप से भंडारित उर्वरक एवं जैविक खाद जब्त की है। मामले में संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश तथा उप संचालक कृषि आर.जी. रजक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षण दल ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बागडोना (सारनी) स्थित मेसर्स काका बीज भंडार के मालिक बजरंग लाल अग्रवाल के स्वयं के गोदाम की जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School close: फिर लौटा तूफानी मानसून, 33 जिलों में बिजली गिरने की आशंका; कई जिलों में लगा हॉलिडे का आदेश
School close:भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे पूरे प्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण में पाया गया कि गोदाम में बिना अनुज्ञप्ति में दर्ज कराए उर्वरकों एवं जैविक खाद का भंडारण कर विक्रय के लिए रखा गया था। जांच के दौरान मेसर्स मोनि मिनरल्स एंड ग्राइंडर्स (यूनिट-2), मेघनगर (झाबुआ) द्वारा निर्मित एनपीके 20:20:10 उर्वरक की 16 बोरियां तथा एनपीके 12:32:06 उर्वरक की 5 बोरियां, कुल 21 बोरियां बरामद की गईं। इसके अलावा मेसर्स मॉडर्न एग्रो जेनेटिक्स लिमिटेड, पीथमपुर (धार) द्वारा निर्मित ‘उजाला बायो ऑर्गेनिक मैन्योर’ की 44 बाल्टियां भी अनधिकृत रूप से भंडारित पाई गईं।

कृषि विभाग के अनुसार जब्त की गई सामग्री का मूल्य निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के आधार पर लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये आंका गया है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से उक्त उर्वरकों एवं जैविक खाद के विक्रय पर रोक लगाते हुए संपूर्ण सामग्री को जप्त कर सहकारी समिति सारनी की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण दल ने संबंधित उर्वरकों और जैविक खाद के नमूने भी एकत्रित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। उप संचालक कृषि आर.जी. रजक ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया सामने आई अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए संबंधित उर्वरक विक्रेता फर्म के प्रोपराइटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा तथा गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में ऐसे निरीक्षण और सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.