रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है।

फेसबुक के एक पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों ने संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
Cg news।सरगुजा संभाग मुख्यालय में बदहाल सड़कों और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ विरोध का एक अनोखा नजारा देखने को मिला।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिंदू संगठन से मिली जानकारी के अनुसार, ‘फ्रॉम हेवन टू अर्थ’ नामक फेसबुक पेज पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें अपलोड की गई हैं, जिनमें कथित रूप से ईशू (जिसस) को हिंदू देवी-देवताओं का “पिता” बताया गया है।

वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु को ईशू को अपना पिता बताते हुए दिखाया गया है। वहीं भगवान राम को ईशू से उपदेश लेते तथा भगवान हनुमान को उन्हें सबसे शक्तिशाली बताते हुए दर्शाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह सामग्री एआई तकनीक की सहायता से तैयार की गई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इन वीडियो को मसीही समाज के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा और प्रसारित भी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
Cg news।मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिंदू संगठनों का कहना है कि इस प्रकार की सामग्री धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। संगठनों ने संबंधित फेसबुक पेज संचालकों और वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा, “सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू संगठन जल्द ही इस मामले की लिखित शिकायत आज पुलिस से करेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कर्मचारी कल्याण साख समिति में 3 करोड़ रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि संबंधित फेसबुक पेज और वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ न कर सके। उन्होंने कहा कि “हिंदू धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया में जहर उगलने वालों पर ठोस कार्रवाई की मांग पुलिस अधिकारियों से करेंगे।”

वहीं श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर के स्वामी डॉ. राजेश्वरा नंद ने कहा, “मै सभी सनातनियों से निवेदन करूंगा कि अभी फिलहाल कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कुछ अन्य धर्म-समुदाय के द्वारा हमारे सनातन पर आक्षेप किया जा रहा है कुछ एआई से वीडियो बनाया जा रहा है जिसमें हमारे आराध्य भगवान शंकर भगवान श्री राम और कृष्ण का पिता ईशू को बताया जा रहा है मेरी ये अंतिम चेतावनी है ऐसा करने वालों को अगर आगे कुछ भी ऐसा होता है तो हमसे बुरा कोई भी नहीं होगा और वहीं प्रशासन से मेरी गुजारिश है इस मुद्दे पर जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करे।”

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि हिंदू संगठनों ने जल्द ही लिखित शिकायत सौंपने की बात कही है।