CG News।रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के हालिया बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कई आरोप लगाए।

पुरंदर मिश्रा ने कहा, “अमरजीत भाई मेरे प्रिय छोटे भाई हैं। कांग्रेस में जैसा अमरजीत भगत बोलते हैं वैसे पुरंदर बीजेपी में बोलते हैं। वो अपना समय 18 से लेकर 23 का कार्यकाल याद करें। बहुत नाक रगड़े थे तब वो मंत्री बन पाए थे।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
Cg news।सरगुजा संभाग मुख्यालय में बदहाल सड़कों और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ विरोध का एक अनोखा नजारा देखने को मिला।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा, “अपने 5 साल और हमारे ढाई साल की तुलना कर लें। किसने कितना काम किया याद आ जाएगा। अमरजीत भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि कब बैज हटे और वो अध्यक्ष बने इसलिए वो बयानबाजी कर रहे।”

भाजपा विधायक ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वहां संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के तौर-तरीकों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का असली चेहरा प्रशिक्षण में उजागर हो गया। चंदा कैसे वसूला जाए, कैसे आर्थिक स्थिति मजूबत हो इसकी ट्रेनिंग दी गई। कांग्रेस की ट्रेनिंग में कौन झोला लेकर आ रहा इसकी बात होती है। कांग्रेस की मीटिंग आर्थिक कलेक्शन को लेकर ही होता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
Cg news।मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा था, “भाजपा के अंदरखाने में कुछ भी अच्छा नहीं है।

चला चली की बेला है, लोगों में व्याकुलता है। भाजपा के पास रिपोर्ट आई है, जिसमें वह सरकार रिपीट नहीं कर रहे। ऑल इज़ वेल तो भाजपा कह रही, लेकिन वेल नजर नहीं आ रहा।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कर्मचारी कल्याण साख समिति में 3 करोड़ रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.