बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कथित अवैध रेत और मुरम उत्खनन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जिला खनिज अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

विजय केशरवानी ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से लगातार अवैध रेत और मुरम उत्खनन की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्र के पर्यावरण, ग्रामीणों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अरपा नदी बिलासपुर की जीवनरेखा है और इसके संरक्षण के लिए सभी को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
कोरबा...आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस संगठन की ओर से इस मुद्दे को विभिन्न मंचों पर उठाया गया है। सुशासन तिहार के दौरान भी नगोई में आयोजित कार्यक्रम में अवैध उत्खनन के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था।

सात दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

ये खबर भी पढ़ें…
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
बिलासपुर... 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में बिलासपुर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और समर्पण की मिसाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बेलतरा क्षेत्र में कथित अवैध रेत एवं मुरम उत्खनन स्थलों की जांच कराने, अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त मशीनों एवं वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

विजय केशरवानी ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर अवैध उत्खनन की शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो क्षेत्र की जनता, पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
बिलासपुर। कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू दिखाकर दो मोबाइल और नगदी लूटने के मामले का कोनी पुलिस ने त्वरित खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी कलेक्टर सर्वेश भूरे से भी मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, हितेश देवांगन, संतोष गर्ग, शीतल दास महंत, रामकुमार भोई, अजय कुमार यादव, विक्की यादव, शिवा पांडे, हरीश राजपूत, इंद्र कुमार साहू, रामचरण कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।