बिलासपुर…बहुप्रतीक्षित पृथक अरपापार नगर निगम की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को सीपत चौक में नागरिक सुरक्षा मंच, अरपापार के विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के नागरिकों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार से पृथक नगर निगम के गठन की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन दशकों से अरपापार को पृथक नगर निगम का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन लगातार उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Independance Day 2026- लाल किले से इतिहास रचने को तैयार पीएम मोदी.. 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, 103 मिनट के ‘भाषण रिकॉर्ड’ पर रहेगी सबकी नजर
Independance Day 2026- लाल किले से इतिहास रचने को तैयार पीएम मोदी.. 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, 103 मिनट के ‘भाषण रिकॉर्ड’ पर रहेगी सबकी नजर
Independance Day 2026-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए साल 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। 10 जून को उन्होंने लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन दशक से संघर्ष, फिर भी नहीं मिला हक

नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से अरपापार क्षेत्र के लोग पृथक नगर निगम की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकारों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण नए नगर के रूप में विकसित हो रहे इस क्षेत्र की लगातार अनदेखी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Independance Day 2026- आखिर लाल किला ही क्यों? मुगलों की सत्ता से लोकतंत्र की पहचान तक, जानिए आजादी के सबसे बड़े समारोह का रोचक इतिहास
Independance Day 2026- आखिर लाल किला ही क्यों? मुगलों की सत्ता से लोकतंत्र की पहचान तक, जानिए आजादी के सबसे बड़े समारोह का रोचक इतिहास
Independance Day 2026/हर साल 15 अगस्त की सुबह जब सूरज की पहली किरणें दिल्ली के आसमान को छूती हैं, तो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय विधायक और तत्कालीन मंत्री ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अरपापार को पृथक नगर निगम का दर्जा दिलाने को प्राथमिकता बताया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Happy Independence Day 2026- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Happy Independence Day 2026- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Happy Independence Day 2026/इस बार के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् गाया गया।प्रधानमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा’ अभियान 

अमित तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनका वादा याद दिलाने के लिए अब जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा अभियान चलाया जाएगा। आंदोलन के पहले चरण में 10 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

उन्होंने ऐलान किया कि यदि इसके बाद भी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वे 15 अगस्त से आमरण अनशन शुरू करेंगे।

धरना प्रदर्शन में गौरव तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, दिलीप पाटिल, श्याम मोहन दुबे, रामकुमार यादव, अमित सोनकर, लाम बोले, करम गोरख, रमेश सोनकर, अजय कापसे, कमल साहू, दिनेश पांडेय, अजीत नाविक, शेखर यादव, विक्की यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।