कोरबा…आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य समारोह में वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा। तिरंगे की छांव में आयोजित समारोह में प्रदेश के विकास, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और नक्सलवाद के निर्णायक अंत का संकल्प प्रमुखता से सामने आया।

अमर अग्रवाल ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को जरूरी बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलवाद का अंत… विकास की नई इबारत

मुख्यमंत्री के संदेश में वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को प्रमुखता दी गई। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से बस्तर संभाग में 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन पर जोर दिया गया है। बंद स्कूलों को फिर शुरू करने के साथ ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित करने की योजना भी सामने रखी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3100 रुपये क्विंटल धान, 15 हजार की आदान सहायता

सरकार ने किसानों की आय और कृषि को नई दिशा देने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री के संदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य भुगतान किया जा रहा है। वहीं धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रुपये की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है। सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए सिकासार-कोडार नहर लिंकिंग परियोजना को 3047 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

70 लाख महिलाओं के खातों में 19,444 करोड़

महिला सशक्तिकरण के मोर्चे पर महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में अब तक 19,444 करोड़ रुपये पहुंचाने की जानकारी दी गई। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन औसतन 1600 नए घर बनाए जा रहे हैं।

युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड, एआई मिशन

युवाओं को रोजगार और नवाचार से जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड तैयार किया गया है। तकनीक के बदलते दौर को ध्यान में रखते हुए 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 100 एआई डेटा लैब और पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय भी संदेश में प्रमुखता से सामने आया।

पांच नए मेडिकल कॉलेज, खेल प्रतिभा को सम्मान

इसी सत्र से गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ और कवर्धा में पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने की जानकारी दी गई। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी पद पर पदोन्नति और 30 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की गई।

संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति में ‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ शुरू करने तथा छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान देने के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे, युवा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। भव्य परेड और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच कोरबा ने स्वतंत्रता दिवस को गौरव और उत्साह के साथ मनाया।