बिलासपुर.. भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बिलासपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में राजस्व और बिजली विभाग के कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रतनपुर तहसील में एक पटवारी को 25 हजार रुपए और मस्तूरी में विद्युत विभाग के बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने दबोच लिया।

नक्शा बटांकन के लिए मांगे थे 40 हजार

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
कोरबा...आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील के लालपुर हल्का में की गई। एसीबी के मुताबिक लालपुर निवासी अशोक अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी जमीन के नक्शा बटांकन के लिए करीब एक वर्ष पहले तहसीलदार रतनपुर के समक्ष आवेदन दिया था। तहसीलदार के निर्देश पर प्रकरण संबंधित पटवारी भानु चंद्राकर के पास पहुंचा, लेकिन पटवारी ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद पटवारी 25 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। गुरुवार को आरोपी ने प्रार्थी को तहसील कार्यालय रतनपुर बुलाया। जैसे ही पटवारी भानु चंद्राकर ने 25 हजार रुपए की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम आरोपी से बरामद कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
बिलासपुर... 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में बिलासपुर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और समर्पण की मिसाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गरीब किसान से मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

एसीबी की दूसरी कार्रवाई मस्तूरी स्थित सीएसपीडीसीएल कार्यालय में हुई। ग्राम पाराघाट निवासी त्रिलोकी साहू ने शिकायत की थी कि उन्होंने अपनी एक एकड़ कृषि भूमि में शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत पोल लगाने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
बिलासपुर। कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू दिखाकर दो मोबाइल और नगदी लूटने के मामले का कोनी पुलिस ने त्वरित खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही प्रार्थी ने मस्तूरी स्थित कार्यालय में बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपए दिए, एसीबी की टीम ने उसे भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम आरोपी से बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

डीएसपी अजितेश सिंह ने। एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी या अधिकारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें।