IMD Alert।भोपाल, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। प्रदेश के केवल 15 जिलों तक मानसून पहुंच पाया है, जबकि 40 जिलों में अब भी इसकी एंट्री नहीं हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश और कई अन्य जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटों के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School close: फिर लौटा तूफानी मानसून, 33 जिलों में बिजली गिरने की आशंका; कई जिलों में लगा हॉलिडे का आदेश
School close:भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे पूरे प्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। मंदसौर और रतलाम में तेज बारिश हुई, जबकि रतलाम में आधा इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन और छतरपुर सहित कई जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब तक केवल 15 जिलों में मानसून पहुंचा है, जबकि बाकी 40 जिले इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। जून महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। पांच प्रमुख शहरों में उज्जैन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 33.8 डिग्री, भोपाल में 34.6 डिग्री, जबलपुर में 38.3 डिग्री और ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा खरगोन में 30.8, छिंदवाड़ा में 32.1, पचमढ़ी में 32.6, रतलाम में 33.2, सिवनी में 33.4, रायसेन में 33.6, बैतूल में 34 और धार में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। इसके बाद अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा की गई। हालांकि इसके बाद मानसून आगे नहीं बढ़ पाया। इसकी वजह से ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कई इलाकों में दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।