Cg news।सुकमा। जिले के कुकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक अजय नाग की मौत अस्पताल ले जाने के दाैरान हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर 3 बजे ग्राम धुररास के देवनाथ पारा के पांच युवक उमेश बघेल, मंगला बघेल, आशाराम बघेल, अजय नाग और आयता बघेल खेती-किसानी का काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: सुकमा में गाज गिरने से युवक की हुई मौत, अन्य चार युवक घायल
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
Cg news।सरगुजा संभाग मुख्यालय में बदहाल सड़कों और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ विरोध का एक अनोखा नजारा देखने को मिला।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांचों युवक एक इमली के पेड़ के नीचे आकर बारिश से बचने की कोशिश करने लगे, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना होने लगी। फिर अचानक देखते ही देखते बिजली गिरी, जिससे पांचों युवक घायल हो गए।

उसके बाद आनन-फानन में पांचों युवकों को छिंदगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां इलाज सही से नहीं हो पाने के कारण गंभीर रूप से घायल युवक अजय नाग को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
Cg news।मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन रास्ते में ही युवक अजय नाग (उम्र 18 साल) की मौत हो गई। बाकी चार युवकों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कर्मचारी कल्याण साख समिति में 3 करोड़ रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.