हैदराबाद। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) की मीडिया समिति के अध्यक्ष सामा राममोहन रेड्डी ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर की कीमती वस्तुएं चोरी मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

यहां गांधी भवन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के तीन वर्ष के भीतर करीब 200 करोड़ रुपये के आभूषण, मंदिर की दानपेटी से नकदी, चांदी की ईंटें और अन्य कीमती सामान का गबन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘विश्व हाथी दिवस’ पर वनतारा का हाथी संरक्षण अभियान, देश-विदेश में बढ़ाया सेवा का दायरा
‘विश्व हाथी दिवस’ पर वनतारा का हाथी संरक्षण अभियान, देश-विदेश में बढ़ाया सेवा का दायरा
जामनगर। विश्व  हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने भाजपा नेताओं पर भगवान राम के भक्तों के विश्वास को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भगवान के हीरे का हार और चरण पादुकाएं भी चोरी हो गयी हैं।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) की आलोचना की और आरोप लगाया कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जो महज दिखावा है। सबरीमला और तिरुपति प्रसादम मामलों की जांच से तुलना करते हुए उन्होंने इस चोरी की सीबीआई जांच की मांग की।

श्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए धर्म का उपयोग करती है और दावा किया कि पार्टी को दुनिया भर के हिंदुओं को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं! जानिए कब हो सकती है ये गंभीर बीमारी जानलेवा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं! जानिए कब हो सकती है ये गंभीर बीमारी जानलेवा, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माइग्रेन की समस्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अक्सर लोग इसे सामान्य सिरदर्द...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने गो-संरक्षण के रुख को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और इस घटना के लिए प्रधानमंत्री को राजनीतिक रूप से जिम्मेदार ठहराया। भाजपा ने इन आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा,जाने चाँदी की स्थिति
सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा,जाने चाँदी की स्थिति
नई दिल्ली। सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुएं क्रमशः 2 हजार रुपए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.