बिलासपुर… नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में सीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान बालिका को अपने साथ ले जाने और उसके शारीरिक शोषण की बात सामने आने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 6 जोड़ी गई। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

9 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को बालिका के परिजन ने थाना सीपत पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर सीपत पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को बालिका को बरामद कर लिया था। इसके बाद विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक माह बाद पुलिस पकड़ में आया

प्रकरण दर्ज होने के बाद से विधि से संघर्षरत बालक फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर 14 अगस्त को उसे हिरासत में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ और विवेचना में बालिका को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने तथा शारीरिक शोषण की बात सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 87, 64 बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 जोड़ी।