जशपुर नगर।जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं ज़िला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्राचार्यो के प्रशिक्षण के साथ हिंदी, संस्कृत, गणित एवं सामाजिक विज्ञान के विषय शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने प्राचार्यों को नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के विषय पर प्रशिक्षित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
independence day- 15 अगस्त पर पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे ध्वजारोहण,देखे LIVE
independence day- 15 अगस्त पर पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे ध्वजारोहण,देखे LIVE
independence day/रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।श्री साय प्रदेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मास्टर ट्रेनर संजय दास के द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ शिक्षकों की ब्रेनस्टॉर्मिंग से प्रशिक्षण के बाद खराब परीक्षा परिणाम के कारणो पर चर्चा हुई ‌।

नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने इस प्रशिक्षण में न केवल प्राचार्यों के ज्ञान को ताजा किया, बल्कि उन्हें एक बार फिर यह याद दिलाया कि स्कूल के शैक्षणिक प्रगति का निर्धारण प्राचार्य के कुशल नेतृत्व पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचार्य न केवल विद्यार्थियों के भाग्य विधाता होते हैं, बल्कि वे पूरे विद्यालय के लिए एक रोल मॉडल भी होते हैं। उनका परिश्रम ही पूरे स्टाफ को प्रेरित करता है। जब प्राचार्य परिश्रमी होते हैं तो उनके अधीनस्थ भी उसी ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मेरी बेटी-मेरा अभिमान अभियान की घोषणा, 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए बनाए जाएंगे शौचालय
मेरी बेटी-मेरा अभिमान अभियान की घोषणा, 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए बनाए जाएंगे शौचालय
रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कक्षा 10वीं में अध्यापन करने वाले व्याख्याताओं को उन्होंने केवल वेतन प्राप्त करने के उद्देश्य से नौकरी करने और कर्तव्यबोध के साथ सेवा देने के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने बताया कि नौकरी में व्यक्ति मुख्यतः अपने दायित्वों की औपचारिक पूर्ति करता है, जबकि सेवाभाव से कार्य करने वाला शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपना लक्ष्य मानता है, वह अपने कार्य को मात्र रोजगार नहीं बल्कि समाज निर्माण की जिम्मेदारी समझकर करता है।

माइंड मैपिंग के अंतर्गत बेहतर प्रोडक्टिविटी के साथ कंफर्ट जोन से निकलकर कैसे ग्रोथ जोन में आकर विद्यालयीन शिक्षा गुणवत्ता वृद्धि की जा सकती है, के विषय पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरे वर्ष भर की विद्यालय में अध्ययन- अध्यापन की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए यशस्वी जशपुर की एक्टिविटीज के विद्यालय में क्रियान्वयन पर बात की गई। बैकलॉग लर्निंग, छात्रों के मार्गदर्शन, प्रत्येक कालखंड में अध्यापन, मूल्यांकन, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य , पाठ्यक्रम पूर्णता, अंतिम कालखंड में उपचारात्मक कक्षा, प्रतिदिन के रिवीजन हेतु लर्निंग पॉइंट्स लिखते हुए विद्यार्थी दैनंदिनी लेखन पर भी बात की गई।

मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा विद्यार्थियों को अच्छे से सीखने और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए संबंधित विषय के कंटेंट पर चर्चा की गई।

22 जून से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय , मास्टर ट्रेनर्स संजय दास, राजेन्द्र प्रेमी, विजय साहू, अश्विनी सिंह, सुभाष चौरसिया, विनय कुमार मानिकपुरी, कुमुदिनी तिर्की, प्रभा चौहान, विंध्याचल शर्मा, दिलीप सिंह, भूमिका बाघव, कौशिल्या भट्टर, हितेंद्र साहनी उपस्थित रहे ‌।