बिलासपुर..तिरंगा आसमान में लहराया तो पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के जज्बे से भर उठा। कहीं वर्दी में जवानों की अनुशासित कदमताल ने शौर्य की तस्वीर खींची तो कहीं शहीद जवानों के परिजनों के सम्मान ने माहौल को भावुक कर दिया। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह का रंग भरा। आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर बिलासपुर ने स्वतंत्रता दिवस को शौर्य, सम्मान और संकल्प के त्रिवेणी संगम के रूप में मनाया।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। परेड कमांडर भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, साहस और देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक परेड प्रस्तुत की।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
कोरबा...आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कदमताल में दिखा अनुशासन, महिला प्लाटूनों ने छोड़ी छाप

परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला प्लाटून ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नगर सेना महिला प्लाटून दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर ने बाजी मारी। एनसीसी सीनियर गर्ल्स को दूसरा और एनसीसी सीनियर बॉयज को तीसरा स्थान मिला। मैदान में गूंजती कदमताल और अनुशासन ने समारोह को खास बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
बिलासपुर... 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में बिलासपुर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और समर्पण की मिसाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीदों के परिवारों को सम्मान, बलिदान को किया नमन

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। वीर जवानों के परिजन मंच पर पहुंचे तो समारोह स्थल कुछ पल के लिए भावुक हो उठा। उपस्थित लोगों ने उन जवानों के बलिदान को नमन किया, जिन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
बिलासपुर। कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू दिखाकर दो मोबाइल और नगदी लूटने के मामले का कोनी पुलिस ने त्वरित खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

50 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान

सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों के 50 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों के लिए यह पल उपलब्धि के साथ जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।

तिरंगे की शपथ से नशामुक्त समाज का संकल्प

समारोह में सिर्फ स्वतंत्रता का उत्सव नहीं हुआ, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प भी लिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उपस्थित लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। ब्रह्मकुमारी दीदी ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाकर युवाओं और समाज को नशे से दूर रखने का संदेश दिया।

बच्चों ने मंच पर सजाया देशभक्ति का रंग

विद्यालयों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में ऊर्जा भर दी। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने पहला, एलसीआईटी बोदरी ने दूसरा और दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल और पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे मैदान को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सुश्री कनक साहू की वंदे मातरम् की प्रस्तुति ने भी वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

संदेश में विकास और जनकल्याण का संकल्प

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

समारोह में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ मनोज पांडे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा ने किया।