बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड राजपुर में राष्ट्रभक्ति और प्रतिभा सम्मान का संगम देखने को मिला। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विकासखंड स्तरीय शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों, मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रनायकों को नमन किया। इसके बाद अधिकारी, कर्मचारी और आमंत्रित अतिथि गोपालपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शत-प्रतिशत परिणाम वाले विद्यालय सम्मानित

समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों और प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों का चयन कराने वाली शालाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्यों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह बेहतर परिणाम देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकासखंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की सफलता में पालकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके पालकों को भी शाल और श्रीफल भेंट किए गए।

खेल प्रतिभाओं का भी बढ़ाया हौसला

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विकासखंड से लेकर जिला, संभाग और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, वहीं उनके पालकों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से विद्यार्थियों और उनके पालकों में उत्साह और गौरव का वातावरण नजर आया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं जनपद पंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानने, उचित मंच देने और समय पर प्रोत्साहित करने की है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान महज पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का विश्वास और प्रेरणा देता है। शिक्षा, खेल और सहशैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विद्यालयों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थियों को भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

उपलब्धियां पूरे विकासखंड का गौरव

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों, विद्यालयों और पालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे विकासखंड के लिए गौरव का विषय हैं। सार्वजनिक सम्मान से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

आमंत्रित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आकाश अग्रवाल की पहल को शिक्षा एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली सराहनीय और अनुकरणीय पहल बताया।

समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, अनिल दुबे, सुमित्रा सांडिल्य, जनपद सदस्य मीना बाई, सरपंच सोनिया कुजूर, उपसरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर, विकासखंड के प्राचार्य, संकुल समन्वयक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा कार्यालय राजपुर के अधिकारी-कर्मचारियों, प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के स्टाफ का योगदान रहा। अतिथियों, शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।