कोरिया /संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग द्वारा एमसीबी एवं कोरिया जिले के आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 19 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Independance Day 2026- आखिर लाल किला ही क्यों? मुगलों की सत्ता से लोकतंत्र की पहचान तक, जानिए आजादी के सबसे बड़े समारोह का रोचक इतिहास
Independance Day 2026- आखिर लाल किला ही क्यों? मुगलों की सत्ता से लोकतंत्र की पहचान तक, जानिए आजादी के सबसे बड़े समारोह का रोचक इतिहास
Independance Day 2026/हर साल 15 अगस्त की सुबह जब सूरज की पहली किरणें दिल्ली के आसमान को छूती हैं, तो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में संबंधित कार्यालयों के लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय प्रमुखों को अपने कार्यालय के लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों सहित पेंशन कक्ष प्रभारी अथवा संबंधित लिपिक को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में उपस्थिति का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Happy Independence Day 2026- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Happy Independence Day 2026- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Happy Independence Day 2026/इस बार के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् गाया गया।प्रधानमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.