बिलासपुर….शहर में चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने इस बार अपराधियों को थाने बुलाने के बजाय उनके दरवाजे तक पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आदतन चाकूबाजों, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य आदतन अपराधियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ विशेष रेड और चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मकसद केवल तलाशी या पूछताछ तक सीमित नहीं रहा। पुलिस ने पुराने अपराधियों से उनके इलाकों में सक्रिय हथियारबाजों, चाकू लेकर घूमने वालों, नशे के अवैध कारोबारियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। यानी पुलिस ने अपराधियों के बीच पहुंचकर अपराध के नेटवर्क की जड़ों तक जाने की कोशिश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन चला रहा, हथियार और नशे का खेल?

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चिह्नित अपराधियों के घर और संभावित ठिकानों पर दस्तक दी। अचानक पहुंची पुलिस टीमों ने संबंधित लोगों से उनके आसपास सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाकूबाजी और नशे से जुड़े अपराधियों को स्पष्ट शब्दों में समझा दिया गया कि पुराने अपराध का रिकॉर्ड पुलिस की नजर से बाहर नहीं है। भविष्य में किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में संलिप्तता सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा।

सिर्फ कार्रवाई नहीं, सूचना का नेटवर्क तैयार

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने पुराने अपराधियों से उनके क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी भी जुटाई। हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति कौन हैं, नशे का कारोबार किन लोगों के माध्यम से चल रहा है और किन स्थानों पर ऐसी गतिविधियां होने की आशंका है—इन बिंदुओं पर पुलिस ने पूछताछ की।

जहां अपराध की आहट, वहां पुलिस की नजर

चेकिंग के दौरान आदतन अपराधियों को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। जिन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की स्थिति बनी, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी रजनेश सिंह—अपराध होने का इंतजार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की संभावनाओं को पहले ही पहचानकर उन्हें रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि उनके आसपास कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता है, नशे का अवैध कारोबार करता है या किसी संदिग्ध आपराधिक गतिविधि में शामिल है तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 कार्रवाई एक दिन की नहीं

बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान केवल एक दिन की कवायद नहीं है। चाकूबाजों, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके ठिकानों पर फिर दबिश दी जाएगी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।