हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के चौरा गांव निवासी श्रवण कुमार (32) ने बेनीगंज थाना क्षेत्र के मंगतनपुरवा निवासी 19 वर्षीय कुंती के साथ घर के कमरे में छत के कुंडे से एक ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव आज सुबह पुलिस ने बरामद किये है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने कुण्डी तोड़कर खुलवाया और दोनों के शव बाहर निकाले।

ये खबर भी पढ़ें…
Police Transfer: तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
Police Transfer: तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
Police Transfer: बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विभिन्न थाना और प्रकोष्ठों में तैनात तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित नौ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार श्रवण की करीब 10 वर्ष पूर्व प्रयागराज निवासी रीता से शादी हुई थी और उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। मृतक की बहन की ससुराल मंगतनपुरवा में होने के कारण वहां आने-जाने के दौरान श्रवण और कुंती के बीच प्रेम संबंध हो गए थे।

दो दिन पहले दोनों को गांव वालों ने साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद प्रधान व परिजनों की मौजूदगी में समझौता हुआ और कुंती श्रवण के घर आ गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
होमगार्ड परीक्षा में असफल हुए युवक ने सल्फास खाकर दे दी जान
होमगार्ड परीक्षा में असफल हुए युवक ने सल्फास खाकर दे दी जान
बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में असफल होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल दोनों को पुलिस थाने में बुलाया गया था जहां से दोनों को बालिग़ होने के कारण छोड़ दिया गया जिसके बाद दोनों फिर घर वापस आ गए।

बताया जा रहा है कि रात में दोनों की पत्नी से कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठा लिया। एएसपी पूर्वी सुबोध कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना ने पकड़ी रफ्तार, 22 दिनों में 5.4 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मियों का ई-केवाईसी पूरा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के स्वास्थ्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.