बिलासपुर…शहर में अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चल रही पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग के बीच तोरवा पुलिस ने जुए की एक बाजी पर धावा बोलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और रुपये नकद जब्त किए। चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 चौक पर बिछी थी जुए की बाजी

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 अगस्त को तोरवा पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हेमूनगर चौक के पास कुछ लोग भीड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वहां मौजूद चार लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार मौके पर जुआ खेलते मिले भानु नायक, रवि यादव उम्र 22 वर्ष, दिलीप यादव और संदीप राव को गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फड़ से निकली ताश की गड्डी और नकदी

पुलिस ने जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल हो रही 52 पत्ती ताश की गड्डी और 750 रुपये नकद जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 437/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अड्डेबाजी पर लगातार नजर

तोरवा पुलिस क्षेत्र में अड्डेबाजी और आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी और चेकिंग कर रही है। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ, अड्डेबाजी अथवा अन्य असामाजिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।