बिलासपुर..जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के जन्मदिन पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र अब महज शुभकामना कार्ड नहीं रह गया है। एक कार्ड ने जिला पंचायत की राजनीति और भाजपा के भीतर की खींचतान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कार्ड में राजेश सूर्यवंशी को प्रमुखता से “जिला पंचायत बिलासपुर के यशस्वी अध्यक्ष” के रूप में दर्शाया गया है, जबकि सबसे नीचे “विनीत–समस्त भाजपा कार्यकर्ता, जिला पंचायत बिलासपुर” अंकित है। इसी एक पंक्ति ने राजनीतिक गलियारों में सवालों की लंबी कतार खड़ी कर दी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे जिला पंचायत सदन का संवैधानिक पद होता है। ऐसे में जब सार्वजनिक पद की पहचान वाले निमंत्रण पत्र पर किसी एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का नाम प्रमुखता से सामने आता है, तो यह स्वाभाविक रूप से राजनीतिक चर्चा का विषय बन जाता है। सवाल उठ रहे हैं कि यह जिला पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन समारोह है या भाजपा के शक्ति प्रदर्शन का मंच?

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
तिरंगे की आन, परेड की शान और विकास का ऐलान; अमर अग्रवाल ने कोरबा में गूंजाया नए छत्तीसगढ़ का संकल्प
कोरबा...आजादी के 80वें पर्व पर कोरबा जिला मुख्यालय देशभक्ति, उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटनाक्रम की अहम वजह जिला पंचायत का राजनीतिक गणित भी है। 17 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के 9 सदस्य, कांग्रेस के 7 सदस्य और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक सदस्य है। ऐसे में अध्यक्ष पूरे सदन का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे पद से जुड़े सार्वजनिक आयोजनों में संदेश भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कार्यक्रम।

इस बीच कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि यह विवाद किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि भाजपा के भीतर के एक नेता ने ही जानबूझकर खड़ा कराया है। कांग्रेस नेता का दावा है कि जन्मदिन के कार्ड में “समस्त भाजपा कार्यकर्ता” लिखवाने के पीछे उद्देश्य राजनीतिक विवाद पैदा करना था, ताकि संगठन और जिला पंचायत के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके और व्यक्तिगत हित साधे जा सकें। हालांकि कांग्रेस नेता ने किसी भाजपा नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
83 कर्मठ पुलिसकर्मियों को सम्मान, ‘आपके बेहतर काम से मेरी वर्दी की शान बढ़ती है’—एसएसपी रजनेश सिंह
बिलासपुर... 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में बिलासपुर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और समर्पण की मिसाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस का यह भी कहना है कि यदि यह पूरी तरह निजी या पार्टी का कार्यक्रम था, तो जिला पंचायत अध्यक्ष के संवैधानिक पद को कार्ड में इतनी प्रमुखता से क्यों उभारा गया? और यदि यह सार्वजनिक पद से जुड़ा आयोजन था, तो फिर पूरे जिला पंचायत परिवार की जगह केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को आयोजक के रूप में क्यों प्रस्तुत किया गया?

फिलहाल इस पूरे मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन एक निमंत्रण पत्र ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि जिला पंचायत की राजनीति अब केवल सदन तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रतीकों और संदेशों के जरिए भी नई सियासी लड़ाई छिड़ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट का पर्दाफाश, कोनी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; 3 नाबालिक भी पकडाए
बिलासपुर। कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू दिखाकर दो मोबाइल और नगदी लूटने के मामले का कोनी पुलिस ने त्वरित खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.