बिलासपुर..जिले में नलकूप खनन पर लागू प्रतिबंध को धता बताने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम घुटकू में बिना अनुमति चल रहे अवैध बोरवेल खनन पर छापा मारकर प्रशासन ने मौके पर ही काम रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान खनन में लगी दो मशीनों को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द किया गया।

बिना अनुमति चल रहा था बोरवेल खनन

ये खबर भी पढ़ें…
निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकी महिला, सिम्स ने संभाला मोर्चा; जबड़े की बड़ी सिस्ट का सफल इलाज
निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकी महिला, सिम्स ने संभाला मोर्चा; जबड़े की बड़ी सिस्ट का सफल इलाज
बिलासपुर.... सरकारी अस्पतालों को लेकर अक्सर सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, लेकिन सिम्स बिलासपुर में सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन को सूचना मिली थी कि उप तहसील गनियारी के ग्राम घुटकू स्थित खसरा नंबर 439 की भूमि पर प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन कराया जा रहा है। जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने मौके पर मौजूद लोगों से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी वैध स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

कलेक्टर के आदेश पर तत्काल कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
बिलासपुर... जनसंपर्क की भूमिका अब केवल सरकारी कार्यक्रमों और सूचनाओं को मीडिया तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है। सूचना की त्वरित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश के पालन में नायब तहसीलदार ने तत्काल अवैध खनन कार्य बंद कराया। मौके से बोरवेल खनन में लगी वाहन CG 10 M 2700 और CG 10 BD 9621 को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द कर दिया गया। वाहनों के चालक मुकेश कुमार विश्वकर्मा (पंडरिया) और चैनसिंह (डिंडोरी, मध्यप्रदेश) बताए गए हैं।

प्रशासन की दो टूक चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए;  पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए; पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
बिलासपुर... पुरानी रंजिश में एक युवक को पहले सड़क पर घेरकर पीटा गया और फिर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला, हल्का पटवारी, ग्राम कोटवार और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नलकूप खनन पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।