सरगुजा। डॉ. संजीवन टोप्पो की गिरफ्तारी की जानकारी समय पर संचालनालय को नहीं भेजे जाने के मामले में अब जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं ने सरगुजा के प्रभारी उप संचालक डॉ आरपी शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के जवाब देने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है।

नोटिस में लिखा है, थाना गांधीनगर द्वारा 20 मई 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया गया, जो 21 मई 2026 को उप संचालक कार्यालय, सरगुजा में प्राप्त हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बावजूद, संचालनालय को 5 जून 2026 को जानकारी भेजी गई, जिसे विभाग ने अनावश्यक विलंब और प्रशासनिक लापरवाही माना है।

संचालनालय ने जारी आदेश में लिखा है, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अनुसार यदि कोई शासकीय सेवक 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक अभिरक्षा में रहता है तो उसके निलंबन की कार्रवाई का प्रावधान है। सूचना देर से भेजे जाने के कारण इस प्रक्रिया के पालन में भी विलंब हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस में डॉ. आर.पी. शुक्ला पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। विभाग का कहना है कि उनका आचरण कर्तव्यपरायणता और सन्निष्ठा के अपेक्षित मानकों के विपरीत पाया गया, जो लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा।शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरुआत बेमेतरा से हो गई है। सोमवार को शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.