MP News:मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को बेमौसम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के अनुसार पहली घटना सीहोर जिले के लसूडिया बोडी गांव की है। यहां 26 वर्षीय भरत जांगड़ा और दौलत सिंह खेत में फसलों पर दवा का छिड़काव कर रहे थे कि तेज गर्जना और चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली खेत के पास आ गिरी।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School close: फिर लौटा तूफानी मानसून, 33 जिलों में बिजली गिरने की आशंका; कई जिलों में लगा हॉलिडे का आदेश
School close:भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे पूरे प्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली गिरते ही दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत दोनों को गंभीर हालत में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलकिसगंज लेकर पहुंचे।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के दौरान भरत जांगड़ा ने दम तोड़ दिया। वहीं दौलत सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी घटना इछावर थाना क्षेत्र के सिराडी गांव में हुयी जहां एक 18 वर्षीय किशोर पवन अपनी मां के साथ घर के आंगन में बैठा कि इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे उस पर आ गिरी। तेज झटके और गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन दोनों हादसों के बाद जिला प्रशासन और मौसम विभाग ने आम नागरिकों के लिए सतर्कता संबंधी सलाह जारी की है।