MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन सत्यापन कार्य में गंभीर अनियमितता एवं त्रुटिपूर्ण सत्यापन पाए जाने पर जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जौरा एवं बानमौर तहसील के 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें जौरा तहसील के 12 तथा बानमौर तहसील के तीन पटवारी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार जौरा तहसील अंतर्गत हल्का क्रमांक 91 बागचीनी के पटवारी श्याम शांडिल, हल्का क्रमांक 133 कन्हार के पटवारी विवेक त्यागी, हल्का क्रमांक 88 नंदपुरा के पटवारी अजय उपाध्याय, हल्का क्रमांक 39 रसोधना के पटवारी संजय राठौर, हल्का क्रमांक 117 टिकटोली गूजर के पटवारी श्री जयराज नेक, हल्का क्रमांक 107 पहावली के पटवारी संजीव पठारिया, हल्का क्रमांक 115 मैनाबसई के पटवारी प्रेमदास पचौरी, हल्का क्रमांक 115 गणेशपुरा के पटवारी श्रीकृष्ण पचौरी, हल्का क्रमांक 63 गुढ़ाआसन के पटवारी सोवरन गोले, हल्का क्रमांक 99 सांठा के पटवारी जितेन्द्र यादव, तत्कालीन हल्का बराहना के पटवारी मान सिंह इंदोलिया तथा तत्कालीन पटवारी दिलीप गुर्जर को निलंबित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार बानमौर तहसील अंतर्गत पटवारी शैलेन्द्र सिंह राजपूत, उदयभान सिंह तोमर तथा मनोज धाकड़ को भी निलंबित किया गया है।

जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटिपूर्ण सत्यापन अथवा अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.