भोपाल । मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार (अ) (स्टेनो) और सहायक उप निरीक्षक (अ) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें कुल 438 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि न्यायालय के आदेश के चलते कुल 13 प्रतिशत पदों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। इन पदों पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने शनिवार को बताया कि जारी चयन सूची के अनुसार सूबेदार (अ) (स्टेनो) के 88 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 30 महिला और 58 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, सहायक उप निरीक्षक (अ) के 350 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें 122 महिला और 228 पुरुष अभ्यर्थी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में करीब आठ वर्षों से स्टेनोग्राफर और कार्यालयीन स्टाफ की भर्ती नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पद रिक्त थे। इन पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2025 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद शासन ने 100 सूबेदार (अ) (स्टेनो) और 400 सहायक उप निरीक्षक (अ) समेत कुल 500 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी थी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कर्मचारी चयन मंडल ने 19 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक चली। इसके बाद 17 और 18 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसका परिणाम 17 फरवरी 2026 को घोषित हुआ। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में 2 से 4 जून 2026 तक हिंदी टंकण, शीघ्र लेखन और दस्तावेज परीक्षण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिखित और व्यावहारिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर श्रेणीवार अंतिम चयन सूची जारी की गई। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियुक्ति दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस विभाग के अनुसार इस भर्ती से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विभागीय कार्यों के संचालन में अधिक दक्षता आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme।भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक जनहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.