सूरजपुर/ जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन, जिला मिशन समन्वयक मनोज साहू तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के आदेशानुसार शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर विकासखण्ड रामानुजनगर के विभिन्न विद्यालयों में “स्वच्छ शौचालयदृस्वस्थ बचपन” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों की सहभागिता से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालयों की विशेष सफाई, विद्यालय भवन की छत पर जमा कचरे का निष्पादन, विद्यालय भवन एवं परिसर के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई, मध्यान्ह भोजन कक्ष (किचन शेड) की सफाई तथा हैंडपंप के आसपास की स्वच्छता सुनिश्चित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। श्रमदान पश्चात शिक्षक योगेश साहू के द्वारा सभी छात्रो को बिस्किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक श्री के. के. यादव ने कहा कि “स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ एवं संस्कारित विद्यार्थियों की पहचान है। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे प्रत्येक छात्र-छात्रा की दैनिक आदत बनाना आवश्यक है।

जब विद्यालय स्वच्छ रहेगा तभी बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और अध्ययन का वातावरण भी सकारात्मक बनेगा।” कार्यक्रम प्रभारी योगेश कुमार साहू ने कहा कि “स्वच्छता एक सामाजिक जिम्मेदारी है। विद्यालय से ही बच्चों में स्वच्छता के संस्कार विकसित होते हैं। यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर और आसपास भी स्वच्छता का संकल्प ले, तो पूरा समाज स्वच्छ एवं स्वस्थ बन सकता है। बैगलेस डे जैसी गतिविधियाँ बच्चों में श्रम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर एक दिवसीय महास्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान कलेक्टर रेना जमील एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत जिले के 1163 प्राथमिक, 490 माध्यमिक, 54 हाई स्कूल एवं 101 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परिसर की साफ-सफाई, अनुपयोगी सामग्री का निष्पादन, गाजर घास का उन्मूलन तथा पाउच, पन्नी एवं अन्य कचरे का संग्रहण किया गया। साथ ही ष्स्वच्छ शौचालय, स्वस्थ बचपनष् थीम पर विद्यालयों के शौचालयों की विशेष साफ-सफाई की गई।
इस अभियान में प्रतापपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दूरती में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, रामानुजनगर के उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सुरता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष श्री रामप्रताप साहू एवं सरपंच श्री राम सिंह, प्रेमनगर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयनतारा सिरदार, माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया जगते, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कोतल में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुनिया राजवाड़े, भैयाथान के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जनपद उपाध्यक्ष श्री राजीव प्रताप सिंह, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भटगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया में वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य तथा विकासखंड सूरजपुर के जयनगर में जनपद सदस्य श्री धनेश्वर सिंह, सरपंच श्रीमती राधाबाई एवं माध्यमिक विद्यालय मानपुर में पार्षद श्रीमती पुष्पलता पवन साहू सहित विभिन्न विकासखंडों के सरपंच, पंचायत एवं नगरीय निकाय प्रतिनिधि, पालक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, सहायक संचालक शिक्षा श्री अजय सिंह, ।क्च्व्, ।च्ब् समग्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।

विकासखंड रामानुजनगर के पीएम श्री विद्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय मोडियम ने नशामुक्ति तथा जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज कुमार साहू ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को स्वच्छता, पर्यावरण, वृक्षारोपण, कला, टीएलएम प्रदर्शनी, खेलकूद, निबंध, चित्रकला, पेंटिंग एवं नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बैगलेस डे गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं विकास संबंधी विषयों पर सामुदायिक संवाद आयोजित कर जनभागीदारी को और सशक्त बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.