Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रदेशभर में अवैध रूप से संचालित सभी अहातों को तत्काल बंद कराने के सख्त निर्देश दिए हैं.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान आबकारी नीति में अहातों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद यदि किसी जिले में मदिरा दुकानों के आसपास बिना अनुमति अवैध रूप से शराब पिलाने या अहाता चलाने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित शराब ठेकेदारों के साथ-साथ लापरवाह विभागीय अधिकारियों पर भी सीधी गाज गिरेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
कब किसकी किस्मत चमक जाए, यह कोई नहीं जानता। पन्ना में एक किसान की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव अमित राठौर और आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना सहित सभी संभागीय उपायुक्त उपस्थित थे.

Sharab Dukan Ahata Close Order: बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सागर जिले में घटी हालिया अप्रिय घटना का जिक्र करते हुए इसे बेहद दुखद बताया. उन्होंने सख्त हिदायत दी कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति प्रदेश में कहीं भी नहीं होनी चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि दोबारा ऐसी कोई लापरवाही या घटना सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा सीधे आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

समीक्षा बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • अवैध निर्माण और बिक्री पर नकेल: अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी शराब निर्माण इकाइयों (डिस्टillery) पर विशेष निगरानी रखी जाए. आदतन आबकारी अपराधियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर मामले दर्ज किए जाएं.
  • पुलिस और सूचना तंत्र से समन्वय: अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस विभाग के साथ बेहतर तालमेल बनाने और खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए.
  • ओवररेटिंग पर तुरंत एक्शन: मदिरा दुकानों पर निर्धारित एमआरपी (MRP) से अधिक दाम पर शराब बेचने (ओवररेटिंग) की शिकायतों पर तत्काल जांच कर लाइसेंस रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
  • जनता के लिए टोल-फ्री नंबर: आम नागरिकों द्वारा अवैध अहातों, अवैध शराब और ओवररेटिंग की शिकायतें दर्ज कराने के लिए अविलंब एक समर्पित टोल-फ्री नंबर जारी करने के आदेश दिए गए हैं.