अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश मृतक के दामाद मो. नाजिम शबा (30) ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये की सुपारी देकर रची थी। मामले में पुलिस ने नाजिम के अलावा झारखंड से आए कथित शूटर कंचन (28) और स्थानीय मददगार नेजारूद्दीन उर्फ गुड्डू (32) को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपी आकाश और फिरोज फरार हैं।

सीएसपी राहुल बंसल के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और फैमिली कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नाजिम की पत्नी सादिया ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में मामला दायर किया था। आरोप है कि नाजिम इस बात से नाराज था कि उसके ससुर बशीरुद्दीन अपनी बेटी का समर्थन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि तलाक के मामले में फैसला आने से पहले नाजिम ने कथित तौर पर अपने ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG .छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों के सुस्त पड़ते ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच के अनुसार, इसके लिए झारखंड के चैनपुर-पांकी, पलामू इलाके से शूटरों से संपर्क किया गया और हत्या के लिए 5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। एडवांस रकम मिलने के बाद शूटर अंबिकापुर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, नाजिम के साथ ठेकेदारी का काम करने वाले नेजारूद्दीन उर्फ गुड्डू ने शूटरों को ठहराने और इलाके की रेकी में मदद की। उन्हें अजिरमा में एक किराए के कमरे में ठहराया गया, जहां कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई गई।

पुलिस के मुताबिक, कंचन और आकाश 14 सितंबर की शाम बस से अंबिकापुर पहुंचे थे, जबकि फरार आरोपी फिरोज टीवीएस असेंबल बाइक से यहां आया था। वारदात के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस का दावा है कि बाइक का इस्तेमाल पहचान छिपाने और जांच को गुमराह करने के इरादे से किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे तीनों शूटर किराए का मकान देखने के बहाने बशीरुद्दीन के घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, घर में पहुंचने के बाद उन्होंने बशीरुद्दीन की बेटी सादिया से उनके पिता को बाहर बुलाने के लिए कहा। जैसे ही बशीरुद्दीन सामने आए, आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों के सक्रिय होने पर हमलावर मौके से भाग निकले।

भागते समय आरोपी फर्जी नंबर प्लेट वाली टीवीएस बाइक को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास छोड़कर पैदल फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल शहर में नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, बाइक और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों को जोड़ते हुए जांच टीम नाजिम, गुड्डू और कंचन तक पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही फिरोज की बाइक, खून से सने कपड़े और बस के टिकट भी जब्त किए हैं। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी आकाश और फिरोज की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।