रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. रायपुर के नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग, गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.

इसी कड़ी में थाना पंडरी, उरला, खम्हारडीह और खमतराई क्षेत्रों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसी है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उरला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

पकड़ा गया आरोपी मिलन साहू (23 वर्ष), पिता शिव कुमार साहू, निवासी इंदिरा नगर, शुक्रवारी बाजार (बिरगांव) का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में भी आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया. इस प्रकार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त कुल 2 आरोपियों को दबोचा गया है.

असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने की आशंका वाले और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई:

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • थाना उरला: 1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई
  • थाना पंडरी: 1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई
  • थाना खम्हारडीह: 2 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई
  • थाना खमतराई: 2 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

अन्य विविध प्रतिबंधात्मक मामलों को मिलाकर नॉर्थ जोन में कुल 14 संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है. इन सभी संबंधित व्यक्तियों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत सक्षम कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है.

नॉर्थ जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों और मुख्य बाजारों में पुलिस की गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे.