बलौदा बाजार… पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट की शिकायत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विद्यार्थियों ने शिक्षक के व्यवहार का विरोध किया तो स्थिति बिगड़ गई। छात्राओं के साथ मारपीट की शिकायत सामने आने के बाद स्कूल परिसर में नाराजगी बढ़ गई। मामले की जानकारी कलेक्टर तक पहुंची तो उनके निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल स्कूल पहुंचे और विद्यार्थियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

शिक्षक नरेश तिवारी पर पहले भी शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। गुरुवार को भी उनके नशे में स्कूल पहुंचने के बाद छात्राओं से गाली-गलौज करने की शिकायत हुई। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की स्थिति बनी। विद्यार्थियों का कहना है कि यह मामला पिछले करीब एक सप्ताह से किसी न किसी रूप में चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद छात्राएं और अन्य विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर प्राचार्य वंदनी श्रीवास्तव के पास पहुंचे। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनकी शिकायत को अपेक्षित गंभीरता से नहीं सुना गया। इसके बाद मामला कलेक्टर तक पहुंचा। कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज कीं। बच्चों ने शिक्षक के व्यवहार के साथ स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य की भूमिका को लेकर भी अपनी बातें अधिकारियों के सामने रखीं।

इधर, पुलिस शिक्षक नरेश तिवारी को अपने साथ लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए गई। पुलिस की कार्रवाई और शिक्षा विभाग की जांच के बाद अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाचार बनाने गए पत्रकारों से विवाद

स्कूल में विद्यार्थियों की शिकायत और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच मीडिया के साथ प्राचार्य के व्यवहार को लेकर भी विवाद सामने आया। विद्यार्थियों की सूचना पर घटनाक्रम की जानकारी लेने स्कूल पहुंचे पत्रकार प्राचार्य कक्ष में गए। आरोप है कि प्राचार्य वंदनी श्रीवास्तव ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करते हुए उन्हें स्कूल से बाहर जाने को कहा। इस दौरान स्कूल में मीडिया के प्रवेश पर रोक की बात कही गई, लेकिन मौके पर इस संबंध में कोई लिखित नियम या सक्षम अधिकारी का आदेश पत्रकारों को नहीं दिखाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहरहाल कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि पुलिस शिक्षक से जुड़े मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों से यह स्पष्ट होगा कि स्कूल में विद्यार्थियों की शिकायतों पर पहले क्या कार्रवाई हुई थी और गुरुवार की घटना के लिए जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है।