कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान दी गई 44 दिन की उपस्थिति को लेकर बना असमंजस अब दूर हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने इन शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि और सेवा संबंधी परिलाभ 6 जुलाई 2024 से निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

इससे ओरिएंटेशन अवधि को सेवाकाल में शामिल किया जाएगा और संबंधित शिक्षकों को नियमानुसार वेतन, अवकाश सहित अन्य देय सेवा लाभ मिल सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG .छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों के सुस्त पड़ते ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (नियुक्ति) अरविंद व्यास ने इस संबंध में संयुक्त निदेशक जयपुर को आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। आदेश में नवचयनित 1644 अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति तिथि एवं परिलाभ 6 जुलाई से निर्धारित करते हुए आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

आदेश के अनुसार, जब शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति 6 जुलाई से मानी जाती है तो ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित रहने की अवधि में वे राजकीय कार्मिक माने जाएंगे। ऐसे में इस अवधि से जुड़े अवकाश और वेतन का भुगतान राजस्थान सेवा नियमों के प्रावधानों के अनुसार किया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में 1644 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

शिक्षा विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 6 जुलाई से उनके संबंधित संभाग की डाइट में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षक 6 जुलाई से 18 अगस्त तक डाइट में नियमित रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
CG News- 5 लाख की सुपारी, फर्जी नंबर प्लेट और दिनदहाड़े हत्या; दामाद समेत 3 गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 64 वर्षीय एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन की दिनदहाड़े हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 18 अगस्त को संयुक्त निदेशकों की ओर से स्कूल आवंटन के आदेश जारी किए गए। डाइट से कार्यमुक्त होने के बाद शिक्षकों ने संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण किया। कई स्कूलों में उनकी कार्यग्रहण तिथि 19 अगस्त दर्ज की गई। इससे 6 जुलाई से 18 अगस्त तक डाइट में बिताए गए करीब 44 दिनों की अवधि को लेकर सवाल खड़ा हो गया था कि इसे सेवा अवधि में शामिल किया जाएगा या नहीं।

इस अवधि को सेवाकाल में शामिल किए जाने को लेकर शिक्षक संघ रेसटा ने भी शिक्षा विभाग के समक्ष समाधान की मांग रखी थी। 

इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने 16 सितंबर को आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी। अब 6 जुलाई से 18 अगस्त तक डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित रहे इन शिक्षकों की उक्त अवधि को सेवाकाल में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि चयनित शिक्षक 6 जुलाई से विभाग के निर्देश पर डाइट में नियमित रूप से उपस्थित थे। अब निदेशालय के आदेश से इस अवधि को सेवा में शामिल किए जाने पर शिक्षकों को उनके देय लाभ मिल सकेंगे।