Ias transfer।पंजाब की नौकरशाही में फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। ग्रामीण विकास और पंचायत समेत तीन विभागों के सचिव बदले गए हैं। सभी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Ias transfer।तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किया है, जो 17 सितंबर से प्रभावी है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैच 1993 के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को अर्शदीप सिंह थिंद के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उन्हें वरुण रूजाम के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद पर कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें…
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को आज स्कूटी की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैच 1995 की आईएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें माइन्स एंड जियोलॉजी का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा वह जस्टिस अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

बैच 2004 के आईएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद को अजीत बालाजी जोशी के स्थान पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत के प्रशासनिक सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्लानिंग के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेट्री पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही वह हॉर्टिकल्चर के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पहले वह कृषि एवं किसान कल्याण के प्रशासनिक सचिव पद पर कार्य थे। इसके अलावा हॉर्टिकल्चर के प्रशासनिक सचिव पद का एडिशनल चार्ज संभाल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
सतना पुलिस ने साइबर ठगों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.