रायपुर/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने और खेती को अधिक सुगम बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

इसी क्रम में खरीफ सीजन 2026 के लिए जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया वितरण पर लागू 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है। अब किसानों को खरीफ 2025 की भांति उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
CG News: सड़क पर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों के गंदे पानी में नहाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा
Cg news।सरगुजा संभाग मुख्यालय में बदहाल सड़कों और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ विरोध का एक अनोखा नजारा देखने को मिला।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के अनुरूप यूरिया वितरित किया जाएगा। यदि संबंधित सहकारी समिति में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहेगा तो किसानों को एकमुश्त यूरिया प्रदान किया जाएगा। किसी समिति में स्टॉक की कमी होने पर शेष मात्रा यूरिया उपलब्ध होते ही किसानों को वितरित कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि शासन के इस निर्णय से किसानों को बार-बार समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और खरीफ सीजन में आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध होने से कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगे। इससे किसानों को खेती की तैयारी में सुविधा मिलेगी तथा समय पर उर्वरक उपलब्ध होने से फसल उत्पादन को भी गति मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
CG News: डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री काे साैंपा ज्ञापन
Cg news।मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार का यह निर्णय किसान हितों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शासन का उद्देश्य किसानों को आवश्यक कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना और कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
CG News: कर्मचारी कल्याण साख समिति में तीन करोड़ के गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कर्मचारी कल्याण साख समिति में 3 करोड़ रुपये की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.