दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों के दुरुपयोग के मामले में 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि आठ लोगों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, ये लोग कथित तौर पर साइबर अपराधियों को अपने और अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन में किया जाता था। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी इनपुट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि कुछ लोग कमीशन के बदले साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करा रहे थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से हासिल धनराशि को एक खाते से दूसरे खाते में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था, जिससे वास्तविक आरोपियों तक पुलिस की पहुंच कठिन हो सके।

जांच में यह भी पता चला कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम सबसे पहले इन तथाकथित “म्यूल अकाउंट्स” में जमा कराई जाती थी। इसके बाद आरोपित राशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस अब ऐसे बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, 29 जून को चलाए गए अभियान में कुल 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान कई आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को मुहैया कराने की बात स्वीकार की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 3 आधार कार्ड, 3 चेकबुक तथा बैंकिंग से संबंधित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा।शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरुआत बेमेतरा से हो गई है। सोमवार को शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बैंक खातों का उपयोग देशभर में हुई कितनी साइबर ठगी की घटनाओं में किया गया तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही है।