Cg news।जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है। लोदाम थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले एक ढाबा संचालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव में 20 अगस्त को रोजगार मेला, 63 पदों पर भर्ती का अवसर
कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला ने 26 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 25 जून की सुबह करीब 8:00 से 9:00 बजे के बीच जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी क्षेत्र के ही एक ढाबे का संचालक मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार (42 वर्ष) दीवार लांघकर जबरन उसके घर में घुस आया। महिला को अकेला पाकर आरोपित ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपित ने उसकी जाति सूचक दीवारें लांघते हुए समुदाय विशेष का नाम लेकर अपमानित किया।

इतना ही नहीं, आरोपित ने पीड़िता को उसके पति को छोड़कर अपने साथ पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपित की इस हरकत से भयभीत होकर पीड़िता शोर मचाते हुए घर से बाहर भागी, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी और थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक
बिलासपुर : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। लोदाम थाना पुलिस ने आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 331(3), 296 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(ब), 3(2)V (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरे मामले पर जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले और इस तरह के गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा से शिक्षकों ने खोला मोर्चा, TET से पदोन्नति तक सरकार को घेरा …मनीष मिश्रा बोले …शिक्षकों को घुमाया-फिराया नहीं जा सकता …शिक्षकों के बीच आक्रोश है
बेमेतरा।शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरुआत बेमेतरा से हो गई है। सोमवार को शिक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.