बिलासपुर…. शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच तारबाहर थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को बीयर की अवैध ढुलाई करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 9 नग बीयर और एक दोपहिया वाहन जप्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी में अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से निकल रहा है। सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड शुलभ के सामने घेराबंदी की गई। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर थैले से 6 नग बीयर और डिक्की से 3 नग बीयर बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार युवक की पहचान शेरसिंह मोहले (24 वर्ष), निवासी सतनाम नगर, सकरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  दोपहिया वाहन CG10-Z-9578 भी जप्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और सार्वजनिक स्थानों को शराब सप्लाई के ठिकाने में बदलने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नशे के खिलाफ डबल एक्शन: रतनपुर–बेलगहना में गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर और बेलगहना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गांजा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री, 225 ग्राम बरामद

रतनपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगत सिंह वार्ड स्थित एक किराना स्टोर में दबिश दी। जांच के दौरान दुकान से 225 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 2500 रुपये), बिक्री की नगदी 2300 रुपये और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। कुल मशरूका करीब 14,800 रुपये आंका गया है।

इस मामले में अरविंद जैन उर्फ अन्नू (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में गांजे की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा था।


बेलगहना में घर से 300 ग्राम गांजा और तराजू जप्त

इसी कड़ी में चौकी बेलगहना पुलिस ने ग्राम कोंचरा के पुराना बाजार क्षेत्र में दबिश देकर देवचरण वैष्णव (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 300 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 15,000 रुपये) और तौलने में प्रयुक्त तराजू-बांट जप्त किए गए। कुल मशरूका 16,000 रुपये आंका गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, देवचरण वैष्णव पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरणों में जेल जा चुका है। इस बार उसके खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।