बिलासपर… तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कुछ जुआरी भाग निकले, लेकिन चार लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों के पास और जुए के फड़ से नगदी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगोई एनीकट के पास कुछ लोग रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही तखतपुर थाना की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई और कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
12 लाख की साइबर रकम और म्यूल खातों का खेल, कमीशन के बदले खाते देने वाला नेटवर्क बेनकाब
12 लाख की साइबर रकम और म्यूल खातों का खेल, कमीशन के बदले खाते देने वाला नेटवर्क बेनकाब
बिलासपुर... साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों में पहुंचाकर आगे ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके से ओमप्रकाश जायसवाल निवासी साकेत मुंगेली, धरम ध्रुव निवासी जरेली, रोहित यादव और रोहित कौशिक दोनों निवासी नगोई को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास और जुए के फड़ से रुपये बरामद किए। चारों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी और अन्य मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत नगोई एनीकट के पास कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत तथा आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार, नरेश निराला और त्रिलोक सिंह की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.