बिलासपुर…. जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर और बेलगहना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गांजा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगत सिंह वार्ड स्थित एक किराना स्टोर में दबिश दी। जांच के दौरान दुकान से 225 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 2500 रुपये), बिक्री की नगदी 2300 रुपये और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। कुल मशरूका करीब 14,800 रुपये आंका गया है।

इस मामले में अरविंद जैन उर्फ अन्नू (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में गांजे की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना में घर से गांजा और तराजू जप्त

इसी कड़ी में चौकी बेलगहना पुलिस ने ग्राम कोंचरा के पुराना बाजार क्षेत्र में दबिश देकर देवचरण वैष्णव (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से 300 ग्राम गांजा और तौलने में प्रयुक्त तराजू-बांट जप्त किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, देवचरण वैष्णव पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरणों में जेल जा चुका है। इस बार उसके खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अभियान जारी, निगरानी तेज

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ “प्रहार अभियान” चलाया जा रहा है। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि युवाओं तक नशा पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।